थ्री ब्लैक क्रो कैंडलस्टिक पैटर्न – पहचान और ट्रेडिंग हिंदी में | Chart Wizard

थ्री ब्लैक क्रो पैटर्न क्या है? (Three Black Crows in Hindi)

थ्री व्हाइट सोल्जर्स का उल्टा पैटर्न है थ्री ब्लैक क्रो (Three Black Crows), यानी “तीन काले कौवे”। पुराने चार्ट्स में बेयरिश कैंडल काली होती थी, इसलिए यह नाम पड़ा। आज के चार्ट पर ये लगातार तीन लाल कैंडल्स होती हैं, और इन्हें तेज़ी के अंत की एक गंभीर चेतावनी माना जाता है।

थ्री ब्लैक क्रो क्या है?

थ्री ब्लैक क्रो एक बेयरिश पैटर्न है जिसमें छोटी विक या बिना विक वाली तीन लाल कैंडल्स लगातार बनती हैं। यह अपट्रेंड में दिखाई देता है और बताता है कि बुल्स का मोमेंटम ख़त्म हो रहा है और अपट्रेंड समाप्त हो सकता है।

थ्री ब्लैक क्रो – अपट्रेंड के बाद लगातार तीन रेड कैंडल्स जो लगभग लो पर क्लोज होती हैं
थ्री ब्लैक क्रो: अपट्रेंड के बाद लगातार तीन रेड कैंडल्स, हर एक लगभग अपने लो पर बंद।

पहचान के नियम

  • पैटर्न से पहले अपट्रेंड हो।
  • लगातार तीन लाल कैंडल्स हों, जिनकी बॉडी लंबी हो।
  • तीनों कैंडल्स अपने लो पर या उसके पास बंद हों – यानी नीचली विक छोटी हो। यह दिखाता है कि पूरे दिन बेचने वाले नियंत्रण में रहे।
  • हर कैंडल पिछली कैंडल के लो से नीचे क्लोज करे।

इसे ट्रेड कैसे करें?

थ्री ब्लैक क्रो पर ट्रेड – तीसरी कैंडल दूसरी कैंडल के लो को क्रॉस करे तब एंट्री, पहली कैंडल के हाई के ऊपर स्टॉप-लॉस
एंट्री तब, जब तीसरी कैंडल दूसरी कैंडल के लो को तोड़े; स्टॉप-लॉस पहली कैंडल के हाई के ऊपर।
  • कन्फ़र्मेशन – तीन बेयरिश कैंडल्स, हर एक का क्लोज पिछले लो के नीचे, और वॉल्यूम में बढ़ोतरी।
  • एंट्री – जब तीसरी कैंडल दूसरी कैंडल के लो को तोड़े।
  • स्टॉप-लॉस – पहली कैंडल के हाई के ऊपर।
  • टारगेट – नज़दीकी सपोर्ट लेवल, या ट्रेंड के साथ चलने के लिए ट्रेलिंग स्टॉप-लॉस।

निवेशकों के लिए यह पैटर्न मुनाफ़ा बचाने का संकेत है। अगर आपके पास वह शेयर है, तो स्टॉप-लॉस कसने या कुछ हिस्सा बेचने पर विचार करें।

कब सावधान रहें?

  • पहले से लंबी गिरावट के बाद यह पैटर्न बने, तो प्राइस ओवरसोल्ड हो सकता है और जल्द उछाल आ सकता है।
  • ठीक किसी बड़े सपोर्ट के ऊपर बने, तो नीचे जाने की जगह कम है।
  • तीन बड़ी कैंडल्स के बाद स्टॉप-लॉस बहुत दूर हो जाता है – पोज़िशन साइज़ उसी हिसाब से छोटा रखें।

बाज़ार के साथ “माचो मैन” न बनें

कभी भी बाज़ार के साथ ज़िद या दिखावा न करें। जैसे – कभी ओवरट्रेड न करें और अचानक बड़ी क्वांटिटी न लें। एक पैटर्न कितना भी मज़बूत दिखे, बाज़ार आपसे बड़ा है। अपनी तय पोज़िशन साइज़ और रिस्क सीमा के अंदर ही ट्रेड करें।

मुख्य बातें (Key Takeaways)

  • थ्री ब्लैक क्रो = अपट्रेंड के बाद लगातार तीन मज़बूत लाल कैंडल्स, हर एक अपने लो के पास बंद।
  • यह बुल्स के कमज़ोर होने और बेयर्स के नियंत्रण का संकेत है।
  • एंट्री तीसरी कैंडल के दूसरी कैंडल का लो तोड़ने पर, स्टॉप-लॉस पहली कैंडल के हाई के ऊपर।
  • ओवरसोल्ड स्थिति या बड़े सपोर्ट के पास इस पैटर्न पर सावधानी रखें।
  • कभी ओवरट्रेड न करें और अचानक बड़ी क्वांटिटी न लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

थ्री ब्लैक क्रो और बेयरिश एनगल्फ़िंग में से कौन ज़्यादा मज़बूत है?

दोनों मज़बूत बेयरिश संकेत हैं। बेयरिश एनगल्फ़िंग दो कैंडल में बनता है, जबकि थ्री ब्लैक क्रो तीन दिन की लगातार बिकवाली दिखाता है, इसलिए इसमें पुष्टि पैटर्न के अंदर ही शामिल होती है।

क्या तीनों कैंडल्स में गैप होना ज़रूरी है?

नहीं। आम तौर पर हर कैंडल पिछली कैंडल की बॉडी के अंदर या उसके आसपास खुलती है और नीचे बंद होती है।

क्या यह पैटर्न इंडेक्स पर भी बनता है?

हाँ, बड़ी बिकवाली के दौर में निफ़्टी या बैंक निफ़्टी पर भी यह पैटर्न बनता देखा जाता है, खासकर किसी बड़े ऊँचे स्तर के बाद।

इस सीरीज़ का अगला लेख: बुलिश हरामी पैटर्न क्या है? (Bullish Harami Pattern in Hindi) →

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है, इसे निवेश या ट्रेडिंग की सलाह न समझें। शेयर बाज़ार में निवेश जोखिम के अधीन है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी रिसर्च करें या किसी रजिस्टर्ड सलाहकार से बात करें।

Trading Chart Pattern Book (Hindi)
इस टॉपिक पर हमारी किताब

Trading Chart Pattern Book (Hindi)

Original price was: ₹350.00.Current price is: ₹176.00.
✔ UPI / कार्ड से सुरक्षित पेमेंट  ·  ✔ डिलीवरी न हो तो पूरा रिफ़ंडअभी खरीदें →
SHARE THIS :
COMMENT

Leave a comment

Have a question or a tip to share? Leave a comment below.

Write your comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *